टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से आज मंगलवार को माह-ए-रमजान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रमजान का पाक महीना आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
माह-ए-रमजान हमसभी को त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना करते हुए रमजान की मुबारकबाद दी।
सीएम आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में आम से लेकर खास लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं स्नेह के लिए अल्लाह-ताला से दुआ मांगी।
मौके पर उपस्थित विभिन्न समुदाय एवं धर्मों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता तथा सद्भाव की मिसाल पेश की। रोजेदारों ने नमाज अदा कर समाज, राज्य एवं देश में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse