गुमला। संयुक्त कृषि भवन के आत्मा सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला हुई। जिसमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं उन्नत तकनीक से कृषि कार्य करने की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, वरीय कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी प्रखण्ड के बीटीएम, एटीएम एवं चैनपुर, घाघरा, गुमला के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने कृषि प्रभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं यथा बीज वितरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, मृदा जांच, ऋण माफी, केसीसी ऋण आदि योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने गुमला जिला में कीटनाशक, खाद, बीज नमूना जांच के लक्ष्य बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ मो कलाम ने अपने संबोधन में मेड़ विधि से सब्जी फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए फसल लगाने की तकनीक एवं उससे होने वाले तुलनात्मक लाभ के बारे में विस्तृत से बताया। वही अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव कुमार ने केसीसी ऋण का लाभ लेने को कहा। उन्होंने प्राप्त आवेदन पत्रों की चर्चा करते हुए त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र का निदान कर पुन: बैंक को भेजने की बात कही। साथ ही बैंक शाखा प्रबंधकों से व्यक्तिगत आधार पर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। कार्यशाला में जिला सहकारिता पदाधिकारी मंजू बिरजिनया एक्का, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मो कलाम व अन्य ने अपने अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में वरीय वरीय कृषि वैज्ञानिक संजय कुमार पांडे ने उपस्थित कर्मियों को तकनीकी रूप से कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की विभिन्न कृषि तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के अलावे भी किसानों की पैदावार बढ़ाने हेतु फसलों के प्रभेद का प्रचार करना और प्रत्यक्षण में लाने पर जोर देने की बात कही। जिला स्तरीय रबी कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, जिला उद्यान पदाधिकारी शिवपूजन राम, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मो कलाम, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, एलडीएम गुमला राजीव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी मंजू बिरजिनया एक्का, प्रभारी प्रणन सचिव उर्मिला कुमारी, वरीय वैज्ञानिक प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र संजय कुमार पांडे, सुनील कुमार वैश्य वैज्ञानिक केवीके, तकनीकी सहायक उद्यान दीपक कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा मोहित सिंह, तकनीकी सहायक अजीत कुमार, एनएएसएम शीतल मिंज जिला कृषि कार्यालय गुमला एवं अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse