रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सिमलिया क्षेत्र के विभिन्न बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण

 

  • ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
  • रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सिमलिया क्षेत्र के विभिन्न बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण
  • सदर एसडीओ कुमार रजत के नेतृत्व में स्थानीय थाना प्रभारी तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण
  • बैंक्वेट हॉल संचालकों को ध्वनि प्रदूषण संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश
  • नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी विधिसम्मत कार्रवाई

टीम एबीएन, रांची। रातू के सिमलिया क्षेत्र स्थित पांच बैंक्वेट हॉल में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने एवं ध्वनि प्रदूषण से संबंधित मिल रही शिकायतों के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत के नेतृत्व में स्थानीय थाना प्रभारी तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (SPCB) की संयुक्त टीम द्वारा सिमलिया स्थित विभिन्न बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में दुल्हन बैंक्वेट हॉल में किसी प्रकार का कार्यक्रम संचालित नहीं पाया गया। वहीं विवाह बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था, परंतु वहां किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त फोकस बैंक्वेट हॉल में भी कोई कार्यक्रम संचालित नहीं था।

जांच के दौरान सभी बैंक्वेट हॉल के मालिकों एवं प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे रात्रि 10 बजे के बाद डीजे या उच्च ध्वनि में संगीत का उपयोग नहीं करेंगे तथा माननीय उच्च न्यायालय एवं ध्वनि प्रदूषण संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधितों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन की स्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की आम नागरिकों से भी अपील की है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करते हुए आयोजनों का संचालन करें, ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse