टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9/3/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने उपायुक्त महोदय रांची के नाम पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निजी स्कूलों के द्वारा री- एडमिशन फ़ीस लेने पर रोक लगाने के संबध में दिया गया।
आजसू ने ज्ञापन के माध्यम से कहा की रांची जिला के अंतर्गत आने वाले सभी निजी स्कूलों के द्वारा री- एडमिशन के नाम पर अभिभावकों पर दबाव बना कर फ़ीस वसूली जा रही है जो कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) नियम का उलंघन है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी री - एडमिशन के नाम पर कई वर्षो पहले ही अभिभावकों से अवैध तरीके से फ़ीस वसूली पर रोक लगाने को कहा है परंतु निजी स्कूलों के द्वारा मनमाना तरीके से भिन्न भिन्न मद से पैसे की अवैध वसूली जारी है।
उन्होंने कहा कि अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) निवेदन करती है की इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए इस अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए अन्यथा आजसू बाध्य हो कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय संयोजक राजेश सिंह, अमन साहू, सन्नी सिंह, राज दुबे, अंकित कुमार, अमित मिंज, संजू तिर्की, शुभ राठी इत्यादि लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse