एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची के एलडीसी केसी प्रमाणिक को भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ तापस घोष ने उन्हें स्मृति चिह्न, उपहार तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।उन्होंने सम्पूर्ण समर्पण और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ अपने लगभग तीस वर्षों के सेवा काल को पूर्ण करके अवकाश प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य तथा उनके सहकर्मी गण ने उनके साथ के अपने कार्य काल के अनुभव साझा किए। उन्होंने भी इस शानदार विदाई के लिए विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि जिस कर्तव्यनिष्ठा के साथ उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया, वह अनुकरणीय है।
उन्होंने ऑफिस स्टाफ के समक्ष उनकी कार्यकुशलता को उदाहरण के रूप में रखा।उनके योगदान से विद्यालय ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।विदाई समारोह में पूरे विद्यालय परिवार ने उपस्थित रह कर के.सी.प्रमाणिक के आरोग्य ,सुख- शांति ,संपदा की कामना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse