एक मार्च को मारवाड़ी भवन में कवि सम्मेलन

 

टीम एबीएन, रांची। कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आगामी 01 मार्च 2026 (रविवार) को स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची परिसर में भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क है, जिसमें शहर के सभी वर्ग के आम जनता सादर आमंत्रित है। उपरोक्त जानकारी महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्य संयोजक पवन शर्मा ने दी।

कहा कि आयोजन की सफलता हेतु विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है, जिसमें क्रमश: मंच सभागार एवं सुरक्षा व्यवस्था- अनिल अग्रवाल एवं निर्भय शंकर हरित, स्वागत सत्कार- किशोर मंत्री एवं कमल जैन, अर्थ संग्रह- ललित पोद्दार एवं प्रकाश धेलिया, प्रशासनिक कार्य- अशोक नारसरिया एवं किशोर मंत्री, अल्पाहार- विनोद जैन एवं अनुप अग्रवाल, प्रेस एवं मीडिया प्रवक्ता मनोज बजाज को मनोनीत किया गया। 

समिति में प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष मनोज बजाज ने कहा कि इस कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध व प्रख्यात कवि-कवित्रियों का आगमन होगा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवियों- श्रृंगाररंस विष्णु सक्सेना (यू.पी), हास्यरस आदित्य जैन (कोटा), सुनील जोेगी (नई दिल्ली) हास्यरस श्री ख्याली शरण (राजस्थान) हास्यरस श्रद्धया सोर्या पीपुल (नागपुर), वीररस पार्थ नवीन (प्रतापगढ़) से पधार रहे है। हास्यरस, वीररस एवं श्रृंगाररस की त्रिवेणी गंगा के प्रवाह से श्रोताओं को रंसपान करायेगें एवं शहरवासी होली के रंग में रंगकर, लोटपोट होगे एवं हास्यरस में डुबकी लगायेंगे। 

समिति के अध्यक्ष पवन पोद्दार ने कहा कि होली के पावन अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन आयोजन का इंतजार रांची शहरवासियों को सालभर से रहता है। आयोजन समिति की व्यवस्था व कवियों का चयन व आतिथ्य देखते ही बनती है।  आयोजन समिति के मंत्री अंजय सरावगी ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ खास अंदाज में मंच सजाया गया है। शहर में प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिग, पोस्टर, एस.एम.एस, सोशल मिडिया व समाचार पत्रों से लोगों को सूचना प्रेषित किया जा रहा है।  

आयोजन समिति में मुख्यत: अध्यक्ष पवन पोद्दार, सचिव अंजय सरावगी, कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल, ललित पोद्दार, विनोद जैन, अशोक नारसरिया, कोषाध्यक्ष मनोज बजाज, कार्यकारिणी सदस्य रतन मोर, किशोर मंत्री, अनिल अग्रवाल, हरि कानोडिया, कमल जैन, पुनीत पोद्दार, निर्भय शंकर हारित, प्रकाश धेलिया, राजेश भरतीया, पुनीत अग्रवाल, अनुप अग्रवाल आदि आयोजन को मूर्त रूप दे रहे है। उक्त जानकारी प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष मनोज बजाज (94311 01240) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse