टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को दक्षिण झारखंड संभाग स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता का आयोजन मारवाड़ी आरोग्य भवन बरियातू रोड रांची में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदित्य मल्होत्रा चैंबर्स आफ कॉमर्स के अध्यक्ष, डॉ ललन कुमार शर्मा एकल अभियान राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय अभियान प्रमुख तथा राष्ट्रीय ग्रामोत्थान योजना प्रमुख, सतीश तुलस्यान श्री हरि कथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रेखा जैन बंबंधु परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उषा जलन अकाल ग्राम संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल केंद्रीय कोषाध्यक्ष अकाल ग्राम उत्थान एवं संभाग अध्यक्ष दक्षिण झारखंड, बबीता जलन अकाल श्रीहरि सचिव एवं संभाग उपाध्यक्ष दक्षिण झारखंड के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में सत्संग प्रतियोगिता की भूमिका श्रीमान जीतू पाहन राष्ट्रीय सह अभियान प्रमुख एवं राष्ट्रीय श्री हरि कथा योजना प्रमुख के द्वारा सत्संग की महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही इस सैतान पत्ता के माध्यम से ग्रामीण समाज में अपने धर्म संस्कृति बरकरार रहे इस निमित्त कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक किया गया और प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता श्री अयोध्या धाम में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त लेने का सौभाग्य झारखंड प्रांत को मिला है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न अंचलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, रातू, रामगढ़, खूंटी, चाईबासा, सरायकेला, एवं जमशेदपुर के सत्संग मंत्रियों ने भाग लिया एवं एक से बढ़कर एक सत्संग भजन कीर्तन की प्रस्तुति हुई, इस कार्यक्रम में सभी टीमों ने अपनी-अपने क्षमता एवं विद्य नृत्य का शानदार प्रस्तुति करते हुए रामगढ़ अंचल के सत्संग मंडलियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं दूसरे स्थान पर गुमला अंचल के सत्संग मंडली नया स्थान ग्रहण किया तथा तीसरे स्थान पर पलामू पांकी अंचल के सत्संग मंडलियों ने अपनी अपनी जगह बनायी।
बाकी सभी टीमों ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुति दी। समापन सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ ललन कुमार शर्मा ने एकल अभियान समस्त विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। श्री हरि कथा प्रसार योजना आज के प्रस्तुति में एक अच्छे काम का स्वरूप है ग्रामीण समाज में तैयार कर रही है जिससे कि समाज में आज एक अच्छी संस्कृति का पुनर्जागरण हो सके और आने वाला दिनों में हमारे पूरे समाज एक दूसरे के साथ हंसता मुस्कुराता हुआ है।
समाज को दिशा निर्देश देने का काम करें एक स्थान पर बैठकर सभी समाज के लोग एक साथ जुड़ कर रहे और राष्ट्रीय हित में एक जूटता दिखायें। शुगर बनवासी क्षेत्र में रहने वाले समाज को सत्संग से जोड़ना और अपना धर्म संस्कृति बचा रहे इस और अग्रसर करना यह श्री हरि सत्संग प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में एक कुत्ता लाना यह एकल अभियान का एक उद्देश्य है।
इस कार्यक्रम में निम्नलिखित प्रांत के समितियां की उपस्थिति रही रमेश धरनीधरका राष्ट्रीय अध्यक्ष बंबंधु परिषद, अंचल किंगर अध्यक्ष रांची चैप्टर, पायल अग्रवाल सचिन श्रीहरि एवं संभाग की मां, श्रीमान मुदित धरणीधरका, इस कार्यक्रम के जज के रूप में उदय नारायण शुक्ला, संस्कार शिक्षा प्रभारी दक्षिण झारखंड, संजय साहू केंद्रीय प्रमुख हरि मूल्यांकन, अमरेंद्र विष्णुपुरी केंद्रीय साहित्य विभाग प्रमुख, चंद्रकांत रायपत ग्राम उठाने योजना के ट्रस्टी, उत्सव पाराशर, विशेष केडिया, राजकुमारी जैन, सुनीता मांसारिया, डॉ एस भट्ट एवं विभिन्न जिलों से टोली के रूप में 167 एवं संभाग, भाग टोली तथा व्यवस्था टोली के कार्यकर्ता और संचालन समिति से लगभग 40 से अधिक समितियों की उपस्थिति रही अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गयी। उक्त जानकारी वनबन्धु परिषद रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse