टीम एबीएन, रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। खास बात यह है कि इस बार का चुनाव गैर दलीय आधार पर हो रहा है। हालांकि, सभी पार्टियों ने किसी न किसी उम्मीदवार को अपना समर्थन जरूर देंगे।
आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।जिसमें कुल 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने वोट डालेंगे। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 22 लाख 07 हजार 203 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 21 लाख 26 हजार 227 है, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 144 है। खास बात ये भी है इस चुनाव को बैलेट पेपर के माध्यम से कराई जा रही है, मेयर के लिए गुलाबी और पार्षद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर रखा गया है।
कई बूथों में काफी उत्साह के साथ लोग पहुंच रहे हैं तो कई बूथों पर से लोग नाराजगी के साथ लौट रहें हैं। वजह इस बार की निकाय चुनाव में बूथ एवं वार्ड संख्या बदल जाने के कारण, साथ ही लोगों कहना है कि हम जिन्हें 20,25 वर्षो से जिस पार्षद को जान रहें हैं, आज उनका वार्ड संख्या बदल गया है।
झारखण्ड में कुल 48 नगर निकाय हैं, जिसमें 09 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं।जहां एक ही दिन में बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग कराई जा रही है।इस चुनाव में 1087 वार्डों के 4304 बूथों पर मतदान हो रहा है। इस चुनाव में नोटा का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse