एबीएन सोशल डेस्क। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 15 फरवरी दिन रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मंदिर में 253 वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, श्री राधा रानी का अलौकिक भव्य श्रृंगार, भजन जागरण, सामूहिक महाआरती, गौ सेवा का आयोजन किया गया है।
साथ ही साथ भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसमें नेत्र जांच, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, पल्स आक्सीजन आदि की जांच की जायेगी। शिविर में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे हैं सभी निराश्रितजनों एवं उनकी सेवा कर रहे हैं सेवादारों तथा मंदिर में पधारे श्रद्धालुओं की जांच की जायेगी।
चिकित्सकों द्वारा जांच एवं इलाज के संबंध में मरीजों को परामर्श दिया जायेगा। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse