सोनाहातु की बेटी अमृता कुमारी ने यूजीसी नेट में रचा इतिहास

 

  • सोनाहातु की बेटी अमृता कुमारी ने यूजीसी नेट में रचा इतिहास

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु। सोनाहातु प्रखंड अंतर्गत बांकू गांव की होनहार बेटी अमृता कुमारी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमृता कुमारी ने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा कुड़माली  विषय में जेआरएफ  प्राप्त करते हुए 178 अंक और 99.17 परसेंटाइल स्कोर अर्जित किया है।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल सोनाहातु प्रखंड बल्कि पूरे पंचपरगना क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता हासिल करना क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

अमृता कुमारी की सफलता को कुड़माली भाषा और आदिवासी-क्षेत्रीय अध्ययन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस सफलता से यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं में भी शोध और उच्च शिक्षा की अपार संभावनाएं हैं।

अमृता की इस उपलब्धि पर अमृता के किसान पिता चन्द्र कांत महतो एवं माता सुभद्रा देवी जो आंगनबाड़ी सेविका है के साथ ही शिक्षकों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse