एबीएन सेंट्रल डेस्क। देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की अगली यानी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। इसके अनुसार तो फरवरी महीने में 22वीं किस्त जारी होने की संभावना है।
इस योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना 6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम डीबीटी के जरिए तीन समान किस्तों 2,000-2,000 में दी जाती है। सरकार फरवरी महीने में ही किसानों के खाते में 22वीं किस्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर कर सकती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 से लागू है। इसमें हर पंजीकृत किसान परिवार को सालाना 6,000 दिए जाते हैं। यह राशि चार-चार महीने के अंतराल पर 2,000 की तीन किस्तों में भेजी जाती है।
वहीं कई मामलों में नाम की स्पेलिंग, खाता नंबर, जमीन के रिकॉर्ड में त्रुटि जैसी छोटी गलतियों के कारण भी भुगतान रोक दिया जाता है। किसान पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस आनलाइन चेक कर सकते हैं, जिससे पता चल जाता है कि किस्त क्यों रुकी है।
इस योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पीएम किसान की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को और 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। वहीं 21वीं 19 नवंबर 2025 किस्त जारी की गई है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम से ढट इस किस्त को डिजिटल तरीके से जारी की। सरकार ने करीब 18,000 करोड़ रुपये देशभर के 9 करोड़ पात्र किसानों के खाते में भेजे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse