उत्तराखंड में लगे भूकंप के झटके

 

इस राज्य में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, डरे सहमे लोग घरों से भागे बाहर; प्रशासन अलर्ट 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गयी। झटके सुबह करीब 7:48 बजे आये। इसका केंद्र लगभग 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर, जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित बताया गया है। 

प्रशासन ने रखी स्थिति पर नजर 

भूकंप के बाद जिला प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी संबंधित विभागों और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखी गयी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse