रांची नगर निगम : रोशनी खलखो को मिला मेयर के लिए भाजपा का समर्थन

 

  • रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए रौशनी खलखो को मिला भाजपा का समर्थन

टीम एबीएन, रांची। नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टिया तैयारी में जुट गई है। इसी बीच भाजपा ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए रोशनी खलखो को समर्थन देने का फैसला किया है।

हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। थोड़ी ही देर में घोषणा किए जाने की बात कही जा रही है। मालूम हो कि रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 19 से वह पार्षद भी रही है। वह रांची नगर निगम क्षेत्र में अकेली निर्विरोध पार्षद बनी थी। यहां मालूम हो कि रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा के भीतर कई दावेदार थे। 

उनमें अशोक बड़ाईक, रामकुमार पाहन समेत कई अन्य दावेदार थे। लेकिन भाजपा ने रोशनी खलखो को बेहतर प्रत्याशी समझा। इसके पीछे उनका नगर निकाय चुनाव को लेकर किए गए संघर्ष को महत्व मिला है। मालूम हो कि रोशनी खलखो नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसको लेकर वह हाईकोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse