टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा समर्थित प्रत्याशी रितेश पातर ने आज बुंडु नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राँची समाहरणालय में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने विधिवत रूप से दो सेटों में अपना नामांकन भरा।
नामांकन के अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रही। इस दौरान रितेश पातर के समर्थक हेमंत कुमार, प्रस्तावक दिनेश महतो, मुख्तार खान, राजू सेठ, तिजु महतो, राजन सींह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने पूरे जोश के साथ प्रत्याशी का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठन पूरी मजबूती के साथ इस चुनाव में उतर रहा है और जनता के सहयोग से बुंडु नगर पंचायत में ऐतिहासिक जीत दर्ज की जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर टाईगर जयराम महतो के विचार धारा व प्रत्याशी की छवि को जनता तक पहुँचाएँ तथा अनुशासित और संगठित होकर चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएँ।
श्री पातर ने भी उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बुंडु नगर पंचायत के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पारदर्शी प्रशासन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भरोसा जताया है कि बुंडु की जनता परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर संगठन समर्थित प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse