एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इस बार झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजस्थान में आयोजित पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप (3 से 5 फरवरी 2026 तक) आयोजित हो रहा है। जिसे लेकर आज रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। इस शुभ मौके पर विभिन्न खेल प्रेमी एवं गणमान्य उपस्थित थे।
दिव्यांग खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई देते हुए उन्हें रवाना किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड में पुरुष वर्ग से (कप्तान) सनोज महतो, मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मेहता एवं महिला वर्ग से महिमा उरांव (कप्तान) अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, तारामणि लकड़ा सभी सम्मिलित हैं।
इसी प्रकार से पतरस तिर्की ने कहा कि झारखंड के इन खिलाड़ियों का आर्थिक रूप से सहयोग बहुत जरूरी है सरकार को आर्थिक रूप से मदद जरूर करना चाहिए ताकि खिलाड़ी आगे भी अच्छा खेल का प्रदर्शन कर सके। इन खिलाडियों को पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सचिव, सरिता सिन्हा, राहुल मेहता, पतरस तिर्की, आनंद प्रसाद गोप जीत के लिए अग्रिम सुभकामनाये दिये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse