टीम एबीएन, रांची। आर्यपुरी शिव पंच मंदिर हिमालय परिवार की बैठक मंगलवार को सुबह मंदिर प्रांगण में प्रेम साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष बसंत पंचमी पर दोपहर 1 बजे गाजे-बाजे के साथ पहाड़ी बाबा की भव्य तिलकोत्सव शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
तिलकोत्सव शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया। समिति में मंदिर के पुजारी नंदकिशोर पाठक, नितेश पाठक, राजेश साहू, शिव प्रसाद गुप्ता, अशोक बजाज, गोपाल यादव, मोती सिंह, नवीन पपनेजा, संजय, दिलीप अग्रवाल, गुड्डू, बबलू जायसवाल, बसंत पटवारी, कुमारी तन्नू, कौशल चौधरी, मनोज साहू, डमरूवाले बाबा, तड़ित राय, बादल सहित कई अन्य शिव भक्तों को शामिल किया गया। यह जानकारी संदीप जैन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse