श्री धोली सती दादी जी का महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

 

धोली सती मैया, कर दो सबका बेड़ा पार... 

टीम एबीएन, रांची। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रांची रातू रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत रंगों से सराबोर हो उठा, जब श्री धोली सती दादी महिला समिति द्वारा संदीप सर्राफ के आवास में श्री धोली सती दादी जी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। पूरे वातावरण में भजनझ्रकीर्तन की मधुर ध्वनि, दीप-प्रकाश की ज्योति और भक्तिमय आस्था की सौंधी सुगंध व्याप्त रही। 

कार्यक्रम की शुरुआत दादी जी के विशेष श्रृंगार के साथ हुई। पीले-लाल आभूषणों और फूलों से सजे दादी के दिव्य स्वरूप का दर्शन करते ही श्रद्धालुओं के चेहरों पर उमंग और भक्ति झलक उठी। इसके बाद सामूहिक मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें  महिलाओं ने पूरी निष्ठा के साथ दादी जी की महिमा का गुणगान किया। 

समिति की सक्रिय सदस्या सविता सर्राफ शशि सर्राफ, सहित अन्य महिलाओं ने अपनी मधुर आवाज में कई भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। इन भजनों ने वातावरण में आध्यात्मिक उत्साह को और भी दैदीप्यमान कर दिया। गाये गये कुछ प्रमुख भजनों में दादी जी के दर पर आये, मन को मिला विश्राम, धोली सती मैया, कर दो सबका बेड़ा पार, आज अमावस री दिन दादी, तुम घरझ्रघर दीप जलाओ, भजनों की सुरीली लहरों के बीच उपस्थित महिलाओं ने दादी जी के श्रीचरणों में आराधना एवं वंदन करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। 

पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं की सहभागिता अत्यन्त उत्साहपूर्ण रही हर चरण में भक्तिभाव, अनुशासन, सादगी और आनंद का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन दादी जी की आरती और सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ। दादी जी का महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सबों के हृदय में अविस्मरणीय स्मृतियां छोड़ गया। 

इस अवसर पर-सविता सर्राफ ,मंजू सर्राफ, सत्यभामा सर्राफ, शशि सर्राफ, मधु सर्राफ,आशू सर्राफ,आशा सर्राफ, अनुराधा सर्राफ, रजनी सर्राफ, रेनू सर्राफ, राजकुमारी राजगढ़िया, रितु सर्राफ,मनीषा सर्राफ, के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। श्री धोली सती दादी प्रचार समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि धोली सती दादी जी नारी शक्ति, साहस और संरक्षण की प्रतीक हैं। उनकी आराधना से परिवार में शांति, सुख और समृद्धि का वास होता है। ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता, पारस्परिक प्रेम और आध्यात्मिकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse