तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों की जांच

 

टीम एबीएन, रांची। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव में आरबीएल थायरोकेयर, भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल एवं मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल साकेत न्यू दिल्ली के सौजन्य से तीन दिनों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में तीन दिनों में लगभग 300 लोगो का ब्लड शुगर जांच, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, पल्स आक्सीजन, वजन, हार्ड एवं हड्डी का जांच डॉ अतुल कुमार, डॉ अंकुश शर्मा, तथा डॉ मुकेश कुमार, डॉ शंकर नाथ एवं सहयोगी के रूप में वेद प्रकाश सिंह, बादल कुमार, रविकांत कुमार, प्रेम शिला, मुकुंद मिश्रा, शीलवंती ने मरीजों की जांच की। 

स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य की जांच कराकर लोग बहुत ही संतुष्ट नजर आए। शिविर के सफल आयोजन में संस्था के सुरेश चंद्र अग्रवाल, पवन शर्मा, विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार,भरत बगड़िया, अरुण भरतीया, मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया, सज्जन पाड़िया, किशन पोद्दार, संजय सर्राफ, तथा अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। उक्त जानकारी प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse