टीम एबीएन, रांची। स्मृति शेष आनंद कुमार के 54वें जन्मदिवस के अवसर एच एम पब्लिक स्कूल चुटिया में मेधा स्वास्थ्य सह रक्तदान शिविर का आयोजन सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च एक्टिविटी इन झारखंड स्वराज के द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि सुदेश महतो, अध्यक्ष आजसू पार्टी, पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया।
उन्होंने कहा कि रक्त दान महादान होता है, एक यूनिट रक्त से 4 लोगों की जान बचाया जा सकता है। स्वराज के माध्यम से पिछले पांच वर्षों से जो स्वास्थ्य शिविर आनंद कुमार की याद में किया जा रहा है। यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की स्वास्थ्य सेवा करना समाज में एक बड़ी उपलब्धि है।
विशिष्ट अतिथि डॉ सुदेश कुमार साहू, डीन, छात्र कल्याण संकाय, रांची विश्वविद्यालय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह एच एम पब्लिक स्कूल का नाम है। उसी तरह समाज सेवा में भी आप लोग बहुत अग्रसर हैं। डॉ शेखर चौधरी (काजल) अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रांची का एक विद्यालय शिक्षा के साथ गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवा भी करती है। मैं इस अवसर पर प्रति वर्ष आता हूं। मुझे इस तरह के शिविर में आना अच्छा लगता है।
डॉ अशोक कुमार वैद्य, नेफ्रोलॉजिस्ट ने कहा कि लोगों की सेवा रक्त दान करने के सह नेत्र चिकित्सा एवं उद्घाटन कार्यक्रम में आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ शिवानंद प्रसाद, गिरधारी महतो, डॉ अजय कुमार महतो, प्रदीप कुमार जैन, अमरदीप वर्मा, सज्जाद आलम, कौशिक चांद, रणधीर कुमार कौशिक, मुकेश कुमार सिंह, सत्येंद्र दुबे, विजय कुमार, जनक महतो, कैलाश कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च एक्टिविटी इन झारखंड (स्वराज) की ओर से किया गया, जिसमें रिम्स रांची के डॉ कविता देवघरिया एवं डॉ उमेश कुमार सिंह के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 54 यूनिट रक्तदान किया गया।
भगवान महावीर नेत्र अस्पताल, बरियातू के सहयोग से डॉ प्रिंस राज डॉ रश्मि कुमारी की टीम के सहयोग से 220 लोगों नेत्र जांच की गयी। दंत परीक्षण श्री टूथ केअर की डॉ शिप्रा साह घोष एवं उनकी टीम ने किया। कुमार डायग्नोस्टिक सेंटर लोअर चुटिया की विश्व भारती एवं उनके टीम के द्वारा मधुमेह जांच बीपी जांच की गयी।
वेदांता हॉस्पिटल मकचुंद टोली ने साधारण रोग, महिला रोग, पुराने बीमारियों की जांच डॉ आदित्य नारायण सिंह एवं उनकी टीम ने की। इस शिविर से सैकड़ों लोग लाभ लिये। कल्पतरु के डॉ राम सिंह ने पीजियोथेरेपी किया। विद्यालय ने चार विशेष छात्रों को विशिष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित किया, जिसमें प्रिंस महतो, दीप सेन, दीपिका कुमारी, प्रिंस कुमार थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने 53 लोगों के बीच कंबल वितरण, स्वेटर वितरण किया।
विदित हो कि स्मृति शेष आनंद कुमार खुद रक्तदाता, सोशल एक्टिविस्ट के साथ एच एम पब्लिक स्कूल के संस्थापक में से एक रहे हैं जो कोविर्ड काल में गुजर गए, आनन्द सर का इस वर्ष 54 वां अवतरण दिवस है, कार्यक्रम का संचालन अंजली सेन ने किया। जबकि स्वागत भाषण अरविंद कुमार प्राचार्य द्वारा किया गया, रंजीत कुमार द्वारा आनन्द कुमार की जीवनी के बारे बतलाया गया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन नीलम डंहगा ने किया।
कार्यक्रम कुमार कमलेश, पूनम, संयुक्ता देवी, अनामिका सिंह, रणजीत कुमार, सती सिन्हा, बासुदेव कुमार, रवि प्रकाश गोप, संगीता चौहान, सुप्रभा , मनीषा, सरिता, शुभम, पुनीत, सुजाता, पुष्पा, सोनी, सरोज, जया, काजल, ज्योति, सुमन, संतोषी, नीलम, शोभा, कल्पना, मीना, प्रीति, बीना, मुनी मुंडा, ममता देवी, पुष्पा, महावीर, मंटू, सुमित, विकाश, मनीष, गौतम, नीलेश, मंजू, पुष्पा, रानी, के साथ बहुत लोगों का योगदान से शिविर को सफल किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse