श्री श्याम मंडल ने शुरू किया आओ चलें गांव की ओर कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री श्याम मंडल, रांची और वन बंधु परिषद रांची चैप्टर के सदस्य रामगढ़ संच के ईदपारा ग्राम वन यात्रा पर गये। वहां उन्होंने ग्राम दर्शन किया। ग्रामीणों से माताओं बच्चों से बातचीत की। परिषद की ओर से चलने वाला एकल विद्यालय का दर्शन कर स्कूल प्रांगण में बच्चों और ग्राम वासियों की सभा बुलायी। 

एकल विद्यालय के बच्चों ने अभूतपूर्व संस्कार और विद्वता का परिचय देते हुए नगर वासियों के प्रत्येक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने भारत माता और सरस्वती माता की वंदना में गीत गाये, देश भक्ति की कविताओं का वाचन किया और बताया कि किस प्रकार एकल विद्यालय के माध्यम से उन्हें खेल खेल में पढ़ाई के साथ-साथ अनेक वैदिक मंत्रों, रामायण महाभारत की कहानी किस्सों, हनुमान चालीसा इत्यादि का पूरा ज्ञान हो गया है। 

इस स्कूल की सीख के माध्यम से बच्चे अपने परिवार को नशा मुक्त कर रहे हैं और पोषण वाटिका लगाकर सात्विक भोजन खाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। ग्राम वासियों ने नगर वासियों का पारंपरिक स्वागत करते हुए तिलक लगाकर अभिनंदन किया। 

आम के पत्तों से जल छिड़क कर मंगल कामना की। फूलों के हार एवम आम के पत्तों से बने हुए हार व सखुवा पत्तों से बने टोपी  से स्वागत किया और झूमर नृत्य करते हुए सजे हुए छात्रों के नीचे गांव तक लेकर गये। नगर वासियों ने बच्चों की सराहना करते हुए अनेक प्रकार के खेलने पढ़ने और खाने-पीने की वस्तुएं उपहार में दी। 

कार्यक्रम में नगर वासियों की ओर से मुख्यत श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, अजय साबू, रमेश धरणीधरका, केशव सारस्वत, संजय जाजोदिया, ज्योति लखोटिया, सुप्रिया साबू, डोली बागला, प्रियांश पोद्दार की उपस्थिति रही। 

परिषद की ओर से संच प्रमुख किशोर कुमार विद्यार्थी, आचार्य किरण देवी, खीरेंद्र कुमार अंचल अभियान प्रमुख, अजीत कुमार महतो अंचल गतिविधि प्रमुख, नंद किशोर महतो अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख, गंगाधर महतो अंचल व्यास प्रमुख, रीता कुमारी संच व्यास एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने ग्राम दर्शन की व्यवस्था को बनाया। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल और श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse