श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में मौनी अमावस्या का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया

 

4 हजार भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया, भजन संध्या में खूब झूमे श्रोता 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 249वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज मौनी अमावस्या पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा विद्या देवी अग्रवाल एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। 

आज का अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा ट्रस्ट के पूरा मंदिर परिसर राधे- राधे एवं गुरुजी के जयकारों से गूंज उठा, श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी। महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पुड़ी, आलु चना सब्जी, केसरयुक्त खीर एवं आलू चिप्स का वितरण किया गया। 

मंदिर परिसर में उपस्थित चार हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद बांटा गया। तत्पश्चात भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी द्वारा श्री राधा कृष्ण, श्री श्याम प्रभु पर आधारित गाये मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज मौनी अमावस्या के अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी तथा 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 500 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। 

मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सुरेश भगत, मनीष सोनी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विष्णु सोनी, संजय सर्राफ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse