बुढ़मू के छापर में लगा नि:शुल्क चिकित्सा और दवा वितरण शिविर

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची ने ग्राम- छापर, प्रखंड- बुढ़मू, जिला- रांची में नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 79 रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ दवा बांटा गया। 

शिविर का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी की तस्वीरों की विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया।  

उसके उपरांत शिविर में रोगियों को एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गयी। साथ ही नि:शुल्क दवाई भी प्रदान किया गया। 
शिविर में डॉ एसएन सिन्हा, डॉ शंकर रंजन, डॉ कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ रविंद्र कुमार अंबष्ट एवं डॉ स्वीटी रानी ने चिकित्सीय सेवा प्रदान किया। 

चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा भी दी गयी, जिसमें सीएचसी लापुंग से शहनवाज आलम, ललिता कुमारी, बसंती कुमारी, मनीष गोप एवं मनोज भगत ने सेवा प्रदान किया। 

शिविर में जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं वस्त्र वितरण भी किया गया। शिविर के सफल आयोजन में धर्मेंद्र सिंह, मुरसिंग लाल मांझी, महाबीर लोहरा, राज टुड्डू, रोहित राज, संजय सिंह, बंटी कुमारी एवं कुदरत अंसारी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। 

श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची की ओर से राधेश्याम सिंह, आशुतोष कुमार, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, सुनील सिंह, राधा मोहन मिश्रा, प्रशांत सिन्हा, अंजनी सिंह, सौरभ राज, दक्ष कुमार, बालदेव उरांव, सुधीर साहु, रौशन गोप, ऋषभ सिंह, पवन साहु इत्यादि सम्मिलित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse