टीम एबीएन, रांची। शहर में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए आज शनिवार को सत्तार कॉलोनी स्थित गली नंबर 3 (वार्ड संख्या 9) में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने एक राहत शिविर लगाया। इसके तहत क्षेत्र के दर्जनों जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया ताकि उन्हें इस भीषण ठंड से राहत मिल सके।
यह वितरण कार्यक्रम वार्ड नंबर 9 की भावी पार्षद प्रत्याशी फातिमा हसन की गरिमामयी उपस्थिति में सुबह 10:30 बजे संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस भीषण ठंड में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस नेक पहल को समर्थन देने के लिए बरियातु मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मस्जिद कमेटी के सदर जनाब आसिम इमाम और सेक्रेटरी जनाब सफदर इमाम ने शिरकत की और संगठन के इस कार्य की सराहना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse