टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ के पास तेल मिल गली में शनिवार की रात गोलीबारी की घटना हुई। खाने-पीने के दौरान आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के बाद हुई फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि एक गुट संदीप थापा का है, जबकि दूसरा गुट सुरेंद्र सिंह का बताया जा रहा है। काफी समय से दोनों गुटों के बीच तनाव चल रहा था। गोलीबारी में जख्मी युवकों की पहचान मोगली व विकास के रूप में की गई है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाये हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पंडरा थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किये हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse