टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पहली बार झारखण्ड सरकार का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम फोरम-2026 में भाग लेने के लिए दावोस की यात्रा पर है।
इस प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इंडियन पवेलियन परिसर स्थित झारखंड पवेलियन का भ्रमण और निरीक्षण किया। मालूम हो कि वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम- 19 से 23 जनवरी 2026 तक दावोस में आयोजित है।
झारखण्ड की भागीदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, वन और जैव-अर्थव्यवस्था एवं महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगी, ताकि राज्य को सतत विकास, न्यायसंगत परिवर्तन औरु समावेशी विकास के रास्तों पर वैश्विक चचार्ओं में स्थान मिल सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse