एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज दिनांक 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के सभागार में त्रैमासिक विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक की गई। जिसमें लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुखदेव भगत की गरिमामय उपस्थिती मुख्य अतिथि के रूप में रही।
उनके आगमन पर निशा नीलम कुजूर एवं राजमणि कुमारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा आदिवासी परंपरा के अनुरूप इनका जोरदार स्वागत एवं परछण किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद नेदीप प्रज्वलन कर किया जिसमें मनजीत कुमार द्वारा वैदिक मंत्र के साथ किया गया।
फिर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा आए हुए सांसद, DEO, BEO, APO, वार्ड पार्षद, अभिभावक एवं अन्य का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया तथा अभिभावक शिक्षक बैठक के उद्देश्य, जैसे की उपस्थिति में सुधार, छात्रों का छिजन एवं अनुपस्थिति पर चर्चा, परीक्षा में विशेष अभिभावक के सहयोग पर चर्चा, विद्यालय के आधारभूत संरचना एवं शैक्षिक प्रगति हेतु सहयोग की चर्चा, समुदाय का विद्यालय के जवाबदेही आदि पर चर्चा की गई।
मौके पर सांसद ने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास में अभिभावक एवं शिक्षकों की मुख्य भूमिका होती है। आज के अभिभावक शिक्षक बैठक में विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने में विद्यालय प्रबंधन समिति के चार सदस्यों, 18 अभिभावकों को एवं नौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के विकास एवं सुचारु रूप से चलाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सांसद महोदय द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें मुख्य रूप से सांसद ने बाल विवाह रोकने, छात्रों की नियमित उपस्थिति, दो पहिया वाहन एवं मोबाइल फोन विद्यालय परिसर में न लाने हेतु विशेष रूप से अभिभावक को तथा बच्चों के साथ चर्चा किए, बच्चों को अपने पढ़ाई के दौरान अपने विद्यालय मे बिताए गए समय को भी इन्होंने बच्चों के साथ चर्चा की तथा कुछ बच्चों के साथ उन्होंने बात भी किया।
बच्चों ने बताया कि कोई पायलट, तो कोई डॉक्टर, तो कोई टीचर बनना चाहते हैं, और उनको उन्होंने प्रेरित भी किया सांसद महोदय द्वारा बेटियों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए विशेष बल दिया। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती दास सुनंदा चंद्र मलेश्वर द्वारा रेल टेस्ट, प्री बोर्ड रिजल्ट, बच्चों की नियमित उपस्थिति आदि पर अभिभावकों को बताया और प्रेरित किया।
इस बैठक में विद्यालय के बाल संसद सदस्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा चार कमरों के निर्माण एवं प्रार्थना सभा का स्टेज के सौन्दरिकरण के लिए ज्ञापन सोपा गया, जिस पर सांसद महोदय का सकारात्मक आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर 671 अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। सत्य प्रकाश केसरी के द्वारा सफलतापूर्वक मंच का संचालन किया गया।
इस बैठक में एसएमसी अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष दिलीप महतो, अन्य एसएमसी सदस्य वार्ड पार्षद संगीता देवी, APO एमलिन सुरीन, प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी राजीव रंजन, बीआरपी नंदिता साहू, लोहरदगा सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू, समाज सेवी सुबोध साहू, दीपक सराफ़, जितेंद्र मित्तल तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अन्य कर्मी तथा बाल संसद के सभी सदस्य की भी उपस्थित रही।
सांसद महोदय के द्वारा सभी अभिभावकों से शपथ ग्रहण भी कराया गया, इस बैठक के सफल आयोजन को बनाने में सभी शिक्षक एवं शिक्षेतर कर्मी का संपूर्ण योगदान रहा, तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी जी के द्वारा दिया गया तथा राष्ट्रगान कराकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse