श्री महावीर मंडल (केंद्रीय समिति) के कार्यकारिणी ने की समीक्षा बैठक

 

  • श्री महावीर मंडल (केंद्रीय समिति) के कार्यकारिणी की हुई समीक्षा बैठक
  • नए सत्र 2026- 27 के चुनाव पर भी हुई चर्चा

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल ,केंद्रीय समिति के कार्यकारिणी की बैठक मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन मंडल के मंत्री सुभाष साहू ने किया।

अध्यक्ष जय सिंह यादव ने आए हुए सभी पदाधिकारीयो व कार्यकरणी सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा इस वर्ष 2025- 26 में श्री रामनवमी महोत्सव के आयोजन की समीक्षा बैठक पर आज हम सब चर्चा कर रहे हैं। आप सभी लोगों के सहयोग से 2025 श्री रामनवमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से पूरे राज्य में मनाया गया। 

राज्य के सभी अखाड़ाधारीयो का भरपूर सहयोग हम लोगों को प्राप्त हुआ हम लोगों ने भी अपने पदाधिकारी के साथ मिलकर सभी अखाड़ा में जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर प्रशासन के साथ मिलकर सकारात्मक सहयोग बनाया। जिला प्रशासन ने भी श्री रामनवमी महोत्सव पर मंडल के साथ मिलकर भरपूर सहयोग दिया है। इस सफलता का श्रेय  सभी अखाड़ाधारीयो व आप सहयोगियों एवम श्री राम के भक्तों को जिला प्रशासन सहित नगर प्रशासक को जाता है हम इन सभी लोगो  के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई और धन्यवाद प्रेषित करते है। 

मंत्री सुभाष साहू ने भी रामनवमी के इस पावन उत्सव पर किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए इसे और बेहतर, सुंदर बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव मांगे कई सदस्यों ने अपने अपने सुझाव सुझाव भी बैठक में रखे। सदस्यों के बीच नए सत्र 2026-27 के श्री महावीर मंडल के चुनाव पर भी विचार विमर्श किया गया। आय ब्यय से संबंधित बाते अध्यक्ष ने पटल पर रखा।

अपने सुझाव में उन्होंने कहा संस्था में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का भी प्रयास किया जाना चाहिए एवं पुराने सदस्यों से हम अपील करते है कि श्री  रामनवमी के समय कम से कम मंडल में अपना भरपूर योगदान देकर महोत्सव को और भी  सुंदर बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। इस अवसर पर दही, चूड़ा, तिलकुट का भी प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया। 

कार्यकारणी बैठक में अध्यक्ष जयसिंह यादव, मंत्री सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल सिन्हा चंकी, उदय रविदास, संतोष गुप्ता, बलराम प्रसाद, दीपक ओझा, प्रेम सिंह, बिंदुल वर्मा, राजू यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश सिंह, अशोक यादव, कमलेश यादव, पवन सिंह, राजा सेन गुप्ता, ननकू तिर्की, अनिल यादव, महेंद्र यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल (केंद्रीय समिति) के कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse