एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। राष्ट्रीय युवा दिवस पर गुमला के आंजन धाम में आंजनधाम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंजन धाम सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित महोत्सव में माता अंजनी व बाल हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की गयी। इस महोत्सव में लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत मुख्य रूप से शामिल हुए,जिन्हें आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मौके पर भक्त जनों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर मैं अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। क्षेत्र एवं आंजन धाम का विकास करना मेरी जिम्मेदारी है जिसे मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा। आंजन महोत्सव आस्था, सांस्कृतिक, सामाजिक एकता और समाज में आपसी भाईचारगी को बढ़ावा देता है।
सांसद ने भक्ति जागरण के भजन गायक बनारस से आये आदर्श मिश्रा और वर्षा कच्छप एवं आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी सदस्यों को अपनी ओर से बधाई दी। इस दौरान सांसद ने माता अंजनी व बाल हनुमान की पूजा अर्चना भी किये ।
मौके पर सांसद ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उसका निदान करने का आश्वासन दिये। मौके पर सांसद के साथ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू, सत्यजीत सिंह, संतोष गुप्ता गुड्डू, पवन गौतम, कुणाल अभिषेक, मोती चौबे, अमित साहू, वीरेंद्र यादव सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse