टीम एबीएन, रांची। मकर संक्रांति से एक दिन पहले झारखंड की लोक परंपरा से जुड़े टुसू महोत्सव का भव्य आयोजन राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आरंभ हो गया है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस महोत्सव की शुरुआत उत्साह, लोकगीत और पारंपरिक रंगों के साथ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस आयोजन का दायित्व कुरमाली भाषा परिषद द्वारा निभाया जा रहा है। टुसू महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक माना जाता है। यह पर्व न केवल झारखंड, बल्कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर मोरहाबादी मैदान में इसका आयोजन किया जाता है। जिसमें झारखंड के कोने-कोने से लोग पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों और बाजा-गाजा के साथ शामिल होते हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार टुसू की पूजा-अर्चना की। आयोजन स्थल पर उनका स्वागत गुड़ पीठा, झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों और विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों से किया गया। राज्यपाल ने झारखंड की लोक संस्कृति की सराहना की। साथ ही कहा कि ऐसे आयोजन नयी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse