टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक परमहंस स्वामी डॉ सदानंद जी महाराज ट्रस्ट द्वारा संचालित मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग में विगत 20 माह से चल रहे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में आगमन हुआ। गुरु जी ने आश्रम में निवास कर रहे सभी दिव्यांग, निराश्रित एवं दीनबंधुजनों, सेवादारों से भेंट की और उनकी दिनचर्या देखभाल और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने वहां की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, सेवा भाव एवं समर्पण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। महाराज ने आश्रम द्वारा की जा रही सेवा की ईश्वर के साक्षात दर्शन की संज्ञा दी और सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। गुरु सदानंद महाराज सभी दिव्यांग, निराश्रितों दीनबंधुओं को अपने हाथों से भोजन करवाया।
मौके पर सदानंद महाराज ने कहा कि शीघ्र ही आने वाले दिनों में ट्रस्ट की ओर से आश्रम में 50 और बेड दिव्यांगों के लिए संपूर्ण देखरेख की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा ही सच्चा धर्म का मार्ग है। इस मार्ग पर चलकर ही ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम मानव सेवा का मंदिर है।
आश्रम में कार्यरत सेवकों एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरु जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संस्था को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि नि:संदेह सत्य प्रेम सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम आज एक ऐसा स्थान बन चुका है, जहां सेवा सहानुभूति और सच्चा आध्यात्मिक जीवन एक साथ चलते हैं। उन्होंने कहा कि अभी आश्रम में 42 दिव्यांगों, निराश्रितों दीनबंधुओं की समुचित देखभाल एवं सेवा की जा रही है।
मौके पर डुंगरमल अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, पूरणमल सर्राफ, पुजारी अरविंद पांडे, शिव भगवान अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, सुरेश चौधरी, विष्णु सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse