बीआईटी मेसरा में हिंदी दिवस पर कई कार्यक्रम

 

  • बीआईटी मेसरा में हिंदी दिवस पर कई कार्यक्रम
  • बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विद्यार्थियों की मनमोहक झलक

टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा में हिंदी दिवस के अवसर पर संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के साथ भव्य आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन राजभाषा प्रकोष्ठ एवं साहित्यिक परिषद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण); डॉ. पीयूष तिवारी, हिंदी अधिकारी, राजभाषा प्रकोष्ठ; डॉ. अमित तिवारी, उप हिंदी अधिकारी तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. देव मणि पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत दिसंबर 2025 में दिवंगत हुए प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी। इसके पश्चात डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में आधुनिक समाज में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पीयूष तिवारी ने हिंदी की वैश्विक पहचान पर अपने विचार साझा करते हुए इसकी सांस्कृतिक और भाषाई महत्ता को रेखांकित किया। 

इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध हिंदी कविताओं की पंक्तियां प्रस्तुत कर अपनी साहित्यिक प्रतिभा और भाषा के प्रति गहरी संवेदना का परिचय दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक विचारों के साथ यह कार्यक्रम संध्या में संपन्न हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को 21वीं सदी में हिंदी की समृद्धि और प्रासंगिकता से अभिभूत कर दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse