एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण। प्रखंड के दैहर पंचायत स्थित पत्थलगड़ा के करगा टोला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पत्थलगड़ा चौपारण 1 के सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक छठू गोप के पुत्र प्रकाश कुमार ने अपनी मेहनत से रंग लाया। रेलवे विभाग के लोको पायलट में नियुक्ति होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य रियाजुद्दीन अंसारी, भद्रकाली इंटर महाविद्यालय इटखोरी, विशिष्ट अतिथि भास्कर प्रसाद सिंह सेवानिविृत्त शिक्षक शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा बिशनपुर चौपारण, सम्मानित अतिथि श्याम किशोर सिंह लिपिक इंटर महाविद्यालय इटखोरी, समाजसेवी सुकेश कुमार गुप्ता परसौनी, कार्यक्रम के मुख्य संचालक विशेश्वर यादव शिक्षक सी समाजसेवी उपस्थित थे।
माला पहनाकर, गुलदस्ते देकर, मिठाई खिलाकर तथा चुनरी ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया एवं आशीर्वाद दिया। इस प्रतिभावान छात्र का निर्देशन मार्गदर्शन मां भद्रकाली महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य विनय कुमार सिंह रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse