एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। मौके पर महान युवा संन्यासी व राष्ट्रनिर्माता स्वामी विवेकानंद को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कक्षा एकादश के छात्र आर्यन नायर ने स्वामी विवेकानंद की सूक्तियों पर प्रकाश डाला। 

कक्षा सप्तम की छात्रा रिया सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्रस्तुत की। संगीत शिक्षक शैलेंद्र कुमार पाठक ने भजन प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। उन्होंने जीवन के रहस्यों को भली-भांति समझा था। वे अध्यात्म और विज्ञान दोनों को समान रूप से महत्त्व देते थे। उनके विचार आज भी युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। 

हमारी युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की वास्तविक संपत्ति है। उनका सही रास्ते पर चलना ही राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकता है और ऐसा स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करके ही संभव है। हमारा देश सदैव उनका ऋणी रहेगा, क्योंकि वे भारत के योग और वेदांत दर्शन को विश्व पटल पर लेकर गये। 

उन्होंने बेलूर मठ तथा राम कृष्ण मिशन की स्थापना की, जिनके  द्वारा आज भी जन कल्याण के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। स्वामी जी मानव मात्र का कल्याण चाहते थे। देश को उन्नति के शिखर पर देखना चाहते थे। स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार  करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त समारोह में छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse