कोडरमा। कैंसर पेशेंट और कैंसर सर्वाइवर द्वारा संचालित आवर हैप्पी फैमिली कैंसर सर्वाइवर चैरिटेबल ट्रस्ट की एक बैठक रविवार देर शाम हुई। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव ज्ञानरंजन, सह सचिव भैया अनूप कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार दीवान, सह कोषाध्यक्ष राजेश कुमार हैं। अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला ओर कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य कैंसर जागरूकता, कैंसर के नए मरीजों को इलाज के लिए किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो, इलाज के लिए उनको सही मार्गदर्शन मिले, वह मानसिक रूप से मजबूत रहे, कैंसर मरीज के उपचार हेतु सही राह दिखाना, कैंसर अस्पतालो में उनके लिए सही व्यवस्था करने के प्रयास के अतिरिक्त झुमरी तिलैया-कोडरमा में कीमोथेरेपी सेंटर की व्यवस्था करना है। किसी भी कैंसर मरीज को उपचार और दवा के अभाव में परेशान नहीं होने देने के लिए यह ट्रस्ट संकल्पित है। इस बैठक में अध्यक्ष ने राजीव कुमार दीवान और संजय शर्मा को प्रेस प्रवक्ता के लिए अधिकृत किया। 4 फरवरी को वल्र्ड कैंसर डे को हैप्पी डे के रूप में मनाने निर्णय लिया गया। "वर्ल्ड कैंसर डे/हैप्पी डे" के सफल आयोजन की लिए संजय शर्मा को परियोजना प्रबंधक बनाया गया। इसी दिन अध्यक्ष अरुण मिश्रा लिखित "थैंक यू कैंसर" पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। बैठक में आवर हैप्पी फैमिली सर्वाइवर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव ज्ञानरंजन, सह सचिव भैया अनूप कुमार कार्यकारिणी सदस्य विवेक शहल, अंजना जैन, ललिता देवी विशिष्ट आमंत्रित सदस्य संदीप जैन, गुलशन कुमार और राजेश्वर प्रसाद उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse