लोहरदगा में चला नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। सोमवार को नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर व जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव  राजेश कुमार के मार्गदर्शन पीएलवी प्रदुमन सिंह एवं धनेश्वर साहू के संयुक्त नेतृत्व में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कैरो में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

जिसमें नालसा की डाउन ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया योजना 2025 के तहत नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं डायन प्रथा, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा एवं डालसा से मिलने वाला नि शुल्क कानूनी सहायता के बारे मे जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विद्यालय के 50 बच्चें  बच्चियां एवं शिक्षकों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, आचार्य रीता यादव, शांति नाग, प्रभा कुमारी, अजलि सोनी उषा रानी, सरोज कुमारी संध्या कुमारी, सुनीता कुमारी, देवंती कुमारी, अमृता कुमारी, विनोद महतो, सुबासनी कुजूर उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse