पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी रचनात्मक प्रतिभा

 

टीम एबीएन, रांची। स्वामी विवेकानंद जयंती पर झारखंड कला सांस्कृतिक शोध संस्थान रंग मंडल एवं नाट्य अकादमी, रांची के कार्यालय परिसर में एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों को मेरा आदर्श स्वामी विवेकानंद विषय दिया गया, जिस पर बच्चों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरा। 

प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व, विचारों तथा राष्ट्रप्रेम को अपने चित्रों में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के उपरांत चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

मौके पर संस्था के राष्ट्रीय सचिव सह निदेशक डॉ दीपक प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, आदर्शों और उनके प्रेरक विचारों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आज के बच्चों और युवाओं के लिए आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। 

उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण में सहभागी बनें। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जयंती को हर्षोल्लास एवं प्रेरणात्मक वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता अरुण कुमार कश्यप, प्रीतेश कुमार गुप्ता, अक्षिता कुमारी, डॉ. मंजूषा प्रसाद, अविनाश कुमार, संदीप कुमार, संतोषी कश्यप, यशस्वी, एवं बाल कलाकार अधिश्री, निविषा, रिद्धिमा, आरुष, विराज प्रताप, अश्वनीया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निविषा द्वितीय स्थान आरुष और तृतीय स्थान अधिश्री प्रसाद ने प्राप्त किया। सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रोफेसर डॉ मंजूषा पूर्ति ने पुरस्कार दिया। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse