स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती पर आजसू ने मनाया युवा दिवस

 

  • स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संगोष्ठी कर आजसू ने युवा दिवस मनाया

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12/1/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के एवं  युवा दिवस के उपलक्ष्य पर आजसू छात्र संघ ने रांची के बड़ा तालाब स्थित उनकी  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके उपरांत आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में विवेकानंद जी के जीवनी के ऊपर संगोष्ठी की। 

संगोष्ठी में अतिथि के रूप में संजय मेहता (आजसू पार्टी महासचिव ), ओम वर्मा (आजसू छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष) बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, अमित यादव उपस्थित रहें। कार्यक्रम में उपस्थित संजय मेहता ओने कहा कि हमें सिखाया कि जीवन में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है खुद पर विश्वास। उनका कहना था, उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। 

विवेकानंद जी मानते थे कि हर युवा में असीम शक्ति छिपी है। जरूरत है तो बस उसे पहचानने की। वे कहते थे कि कमजोर बनना पाप है और साहस ही जीवन की सच्ची पहचान है। ओम वर्मा ने कहा की आज हम सब यह संकल्प लें कि उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने चरित्र, आत्मविश्वास और सेवा भाव को मजबूत बनाएँगे। यही स्वामी विवेकानंद जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी केवल एक संत नहीं थे, वे भारत के युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने हमें सिखाया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण होना चाहिए। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन बबलू महतो ने दिया एवं मंच संचालन प्रताप सिंह ने किया।

इस कार्यक्रम में  केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, युवा आजसू के महानगर अध्यक्ष अमित यादव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रौशन नायक, अमन साहू, सक्षम झा, राज दुबे, अभित, मुकेश, सोनू सिंह, कृष्ण, चाहत जयसवाल, हिमांशु सिंह, निशांत लिंडा, अमित मिंज, सन्नी सिंह, आदित्य यदुंशी इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse