पूर्णब्रह्म परमात्मा की अपार कृपा श्री राज श्यामा जी महाराज एवं परमहंस डाक्टर संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से एम• आर• एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सयुंक्त तत्वाधान में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 248 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया।
आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा डॉ एच.पी. नारायण, उनके पुत्र सत्यप्रकाश नारायण,नीता नारायण, डॉ प्रणव नारायण,तानिया कुमारी एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। आज का अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा ट्रस्ट के संस्थापक परमहंस स्वामी डॉ सदानंद जी महाराज के करकमलों से श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
पूरा मंदिर परिसर राधे- राधे एवं गुरुजी के जयकारों से गूंज उठा,श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पुड़ी, आलु चना सब्जी, केसर युक्त खीर एवं आलू चिप्स का वितरण किया गया।
मंदिर परिसर में उपस्थित तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का गया। तत्पश्चात भजन- संध्या में वृंदावन से पधारे भजन गायक पवन तिवारी, रविकांत शास्त्री एवं विनय सुबा द्वारा श्री राधा कृष्ण, श्री श्याम प्रभु पर आधारित गाए मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया।
तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी तथा 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 500 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
मौके पर डूंगरमल अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, दीपेश निराला, नवल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुरेश भगत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse