टीम एबीएन, रांची। धुर्वा डैम से रविवार को पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक नरेंद्र कुमार उर्फ लाल बाबू सिंह (58) धुर्वा बस स्टैंड का निवासी था। रविवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने उसका शव डैम में तैरते देखा था। सूचना मिलने पर नगड़ी पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि नरेंद्र कुमार उर्फ लाल बाबू सिंह एचईसी में पेयजल आपूर्ति डिवीजन में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से तनाव में चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह वह अकेले ही घर से निकल गए थे। परिजनों ने कहा कि दाह संस्कार के बाद नगड़ी थाना में यूडी केस दर्ज कराया जाएगा। आशंका है कि लाल बाबू सिंह ने तनाव में धुर्वा डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse