टीम एबीएन, धनबाद। झारखंड के कई जिलों में कोरोना विस्फोट जारी है। रांची, जमशेदपुर के बाद धनबाद से भी ऐसी खबरें सामने आयी है। जहां सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा देने आए 21 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। परीक्षा से पहले की गई जांच में सभी 21 बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी बच्चों की अलग से परीक्षा ली गई। जिले के बैंक मोड़ स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा चल रही थी। परीक्षा में कुल 235 बच्चे शामिल हुए थे। सभी बच्चे क्लास 6 और 9 के बताए जा रहे हैं। बच्चों में हल्के लक्षण रहने के कारण सभी बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse