टीम एबीएन, रांची। इटकी थाना में रविवार को बाजार की व्यवस्था को लेकर किसान और शांति समिति के सदस्यों के साथ पुलिस प्रशासन की बैठक थाना प्रभारी रजनी रंजन की अध्यक्षता में हुई। मिशन मैदान के थोक सब्जी बाजार, इटकी के खुदरा सब्जी बाजार में किसानों की समस्या और लगनेवाले जाम पर चर्चा की गई। जगमोहन होटल और बाजार के सामने लगने वाले जाम पर नियंत्रण पाने के लिए स्थायी रूप से एक पुलिस चौकीदार की ड्यूटी लगाने, शांति समिति के सदस्यों के साथ मिलकर सही ढंग से दुकान लगवाने, मिशन मैदान के सामने मुख्य मार्ग पर सब्जी की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय किया गया। कोरोना गाइड लाइन के तहत बाजारों में अनिवार्य रूप से मास्क लगाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में एएसआई सुधीर कुमार, जगमोहन महतो, सलीम अंसारी, मुर्तजा आलम, नंदलाल महतो, अनिल तिवारी, मोहन महतो और लाला खान आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse