एबीएन डेस्क, रांची। गोस्सनर कॉलेज में स्नातकोत्तर के सत्र 2021-23 में सभी विषयों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। यहां एमकॉम के अलावा विज्ञान संकाय के स्नातकोत्तर विषयों-गणित, भौतिकी, रसायनशास्त्र, जूलॉजी, बॉटनी, भूगर्भशास्त्र में सीधा नामांकन लिया जा सकता है। वहीं, आर्ट्स संकाय में स्नातकोत्तर हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल और मानवशास्त्र में सीधा नामांकन लिया जा सकता है। एमकॉम में 200 सीटें उपलब्ध हैं। जबकि, स्नातकोत्तर के अन्य विषयों में 50-50, सीटें हैं। नामांकन संबंधी विस्तृत जानकारी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट- www.gcran.org पर उपलब्ध है। साथ ही सीधा नामांकन पाने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज में संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse