टीम एबीएन, रांची। रांची में गुरुवार देर रात भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। एक वायरल वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने साथी और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी कार में ड्राइव करते हुए नजर आए।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यह मिनटों में वायरल हो गया और फैंस ने इसे री-यूनियन आफ द ईयर कहना शुरू कर दिया। अक्सर जब टीम इंडिया रांची में मैच खेलने आती है, तब क्रिकेटर धोनी के घर पहुंचते हैं, और यह परंपरा इस बार भी जिंदा रहा।
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने रांची पहुंची है, और यह मुलाकात उसी दौरान हुई। विराट के अलावा कई और खिलाड़ी भी धोनी से मिलने उनके घर पहुंचे। इनमें ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse