दुमका : कोरोना से बचने को शुरू हुआ रोका-टोको अभियान

 

हंसडीहा। उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को बीडीओ दयानंद जायसवाल, हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन सरैयाहाट थाना प्रभारी अनुज कुमार यादव के संयुक्त नेतृत्व में रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हंसडीहा, सरैयाहाट, कोठिया, कुरमाहाट, महादेवगढ़ सहित अन्य स्थानों पर रोको टोको अभियान के तहत बिना मास्क के सफर करने वाले बाइक, कार सवार लोगों के साथ साथ आम राहगीरों को रोककर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के साथ मास्क पहनने की अपील की गई। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि कोरोना फिर से एक बार अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना से बचने का मास्क एक मात्र कारगर उपाय है। इसलिए आमजन मास्क को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य रूप से हिस्सा बना लें। उन्होंने कहा कि वैक्सीन जरूर लगवाएं और दूसरों को भी वैक्सीन की डोज लेने के लिए प्रेरित करें।जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अभी लोगों को मास्क पहनने को लेकर समझाया जा रहा है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के दिखे तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रामदिवस जायसवाल, कुमुद यादव, मधुसूदन राय, मनोज सिंह सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse