लोहरदगा : वाहन चोर गिरोह का शातिर चोर गिरफ्तार, कई वाहन बरामद

 

लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। किसको थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर चोर किसको थाना क्षेत्र के होंगदाग का रहने वाला है। अपराधी लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। ये शातिर कार और बाइक की चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस गैंग के पास से 1 बोलेरो, 1 वैगनआर (मारुति सुजुकी) और 1 अपाचे बाइक बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी बेहद शातिर किस्म के चोर हैं। ये लंबे समय से गैंग बनाकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। अपराधियों द्वारा कारों और दो पहिया वाहनों को अपना निशाना बनाते थे। इन चोरों का चोरी करने का तरीका भी काफी अलग रहता है। ये लोग बेहद शातिर तरीके से चुराए हुए वाहनों की पहचान छिपाने के लिए इंजन में चेसिस नंबर, नंबर प्लेट को बदलकर धड़ल्ले से मार्केट में सस्ते दामों में बेचा करते थे। पुलिस ने इस गैंग के सद्दाम हुसैन उर्फ सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बचे हुए लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। इस संबंध में किस्को थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना के निदेर्शानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा श्री वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस टीम में पुलिस निरीक्षक चंद्र मोहन हांसदा, किसको थाना प्रभारी अभिनव कुमार, सअनि अविनाश कुमार, साथ सशस्त्र बल शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse