गुमला। भाकपा माले जिला कमेटी गुमला की बैठक गुरूवार को जिला मुख्यालय में कॉमरेड गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई निर्णय लिये गये। जिसमें 16 जनवर को जननायक कोमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने, 7 जनवरी से 15 जनवरी तक पार्टी के विभिन्न जन संगठनों का सदस्यता अभियान चलाने, 7 जनवरी से पार्टी कार्यकर्ताओं के जिले में धान संग्रह शुरू करने, 16 तारीख के बाद किसान मजदूर नौजवान के सवालों को लेकर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए माले सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण लोगों में विश्वसनीयता घटी है, जनता गुस्से में हैं और जनता बदलाव चाहती है। बैठक में किसान महासभा के मुस्तकीम अंसारी एक्टू के सुखदेव उरांव झामस के बिरजानंद उरांव, एपवा नेत्री इंदु कुमारी एक्का जिला कमेटी सदस्य देवलाल लोहरा राजेंद्र भगत, जुगल मुंडा, बद्री महतो, प्रसाद केरकेटा, देवकी देवी सहित दर्जनभर कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse