गुमला। भारत मामला प्रोजेक्ट के विरोध में गुरूवार को रायडीह प्रखंड के सिलम पंचायत में मांगू उरांव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में एक स्वर में भारत माला राष्ट्रीय पथ के निर्माण का विरोध ग्रामीणों ने किया और सरकार से सड़क निर्माण में कई बिंदुओं पर सुधार की मांग की है। पंचायत के ग्रामीणों ने कहा कि भारत माला राष्ट्रीय पथ को लेकर क्षेत्र में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिसे ग्रामीणों को अनके प्रकार की समस्या होने की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने कहा एनएच 43 में ही भारत माला राष्ट्रीय पथ का निर्माण कराये जाने व नये सिरे से पथ निर्माण कार्य का चल रहे सर्वे को रद्द करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सर्वे में धार्मिक आस्था का केंद्र गांव का देवी मंदिर भी आ गया है, जिसे जनता परेशान है। आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां के ग्रामीण कृषि कार्य से ही जीविका चलाते हैं। कृषि भूमि पथ निर्माण में चले जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों का रोजगार छीन जाएगा। ग्रामीणों ने उक्त मामले में सरकार से सहानुभूति पूर्वक विचार कर अपने हक में निर्णय लेने की मांग की। बैठक में मुखिया श्वेता उरांव, ग्राम प्रधान भउला उरांव, मांगू उरांव, चुमनू उरांव, संजय मिंज, भरत प्रधान, जगरनाथ दास, सरिता देवी, सुमति देवी, गोहमा देवी, फुलमनी देवी, मीरा देवी, चारी देवी, बांदो देवी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse