रांची के धुर्वा में युवक की गोली मारकर हत्या

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के पास बुधवार की देर रात पवन तिर्की नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को वारदात की सूचना गुरुवार की सुबह मिली जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने यह सूचना दी कि रिंग रोड के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान यह पाया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले पवन तिर्की उर्फ मकरु के रूप में की गई है। थाना प्रभारी के अनुसार पवन तिर्की के परिवारवालों को मामले की जानकारी दी गई है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसे यह पता चल रहा है कि खाने-पीने के बाद हुए आपसी विवाद में पवन की हत्या की गई है। पुलिस पवन की कॉल डिटेल को खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि वह रात में किन लोगों के साथ था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse