जमशेदपुर। शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गड़ाबासा के मथुरा बगान में अपराधियों ने देर शाम फायरिंग की है। इस घटना में सुनीला शर्मा नाम की महिला के पेट के पास गोली लगी है। उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु कर दी। बताया जाता है कि महिला घर के बाहर टहल रही थी। उसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी और गोली उसे जा लगी। जमशेदपुर में देर शाम गोली चली है। अपराधियों की फायरिंग में सुनीला शर्मा नाम की महिला को गोली लगी है, जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों सहित इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि अपराधी कितनी संख्या में थे और उनकी मंशा क्या थी। वहीं फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी डॉ तमिलवानन टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और इस मामले को लेकर एक टीम गठित कर दी गई है। पूछताछ में महिला ने फिलहाल हमलावर को पहचानने से इंकार कर दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse