कोडरमा : जिले में मिले 112 कोरोना संक्रमित, 65 हुए ठीक

 

कोडरमा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोविड टेस्टिंग किया जा रहा है ताकि संक्रमित होने पर उन्हें सामुचित इलाज किया जा सके। जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार द्वारा बताया कि कोरोना जांच में 112 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें ट्रू नेट जांच में 22, आरटीपीसीआर जांच में 82 एवं एंटी जेन जांच में 08 कुल 112 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही 571 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रह रहे 63 व डीसीएचसी में भर्ती 02 मरीज स्वास्थ्य हो गये हैं। जिले में कुल सक्रिय मामले 571 है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse